{"_id":"5723959b4f1c1b5b1fa91865","slug":"nine-year-old-trying-to-lie-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की गई। बच्चे के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्चे के परिजनों के मुताबिक आरोपी गांव का ही रहने वाला युवक है। वह शुक्रवार सुबह बच्चे को अपने साथ गेहूं के खेत पर ले गया था। यहां उसे अश्लील फिल्म दिखाई और कुकर्म करने की कोशिश की। परिजनों की आवाज सुनकर बच्चा आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग आया। बच्चे ने अपने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 377 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
गांव के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप
हाथरस। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 13 साल की किशोरी ने अपने ही गांव के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक गुरुवार रात को वह आरोपी के घर के सामने से जा रही थी तभी आरोपी ने उसके कपड़े खींच दिए। इस बारे में किशोरी ने जब परिजनों को बताया तो उन्हाेंने आरोपी युवक को पकड़कर धुन दिया और थाने ले आए। आरोपी का कहना है कि उसने आरोप लगाने वाली किशोरी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया था, इस पर किशोरी ने उसका नाम ले लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी हिरासत में है, लेकिन उसके विरुद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।