फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Niece of the first shock hit , the bodies burned

भांजी को पहले करंट से मारा, फिर शव जला डाला

Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Niece of the first shock hit , the bodies burned
मुरसान में लड़की की संदिग्ध हालात में जलने से मौत के बाद मौका मुआयना एसपी और सिटी सिटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। प्रेम प्रसंग का भेद खुलने के डर से मुरसान थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने अपनी भांजी की पहले विद्युत करंट लगाकर हत्या कर दी, फिर मिट्टी का तेल छिड़कर शव जला डाला। इन आरोपों के तहत स्थानीय थाने में महिला, उसकी मां सहित तीन लोगों के खिलफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। जबकि पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि महिला ने भांजी के शव को अपनी साड़ी और पैर में बिछिया पहनाकर लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश की। देर रात पुलिस ने आरोपी मामी की मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुरसान के गांव करील में सोमवार की दोपहर जब लोगों ने एक घर से धुआं उठता देखा तो वे घर के अंदर चले गए। मगर अंदर का नजारा देखते ही इनके होश उड़ गए। घर के अंदर साड़ी और पैरों में बीछिया पहने एक युवती का शव सुलग रहा था। जलने के कारण शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। लोगों ने जब घर के मुखिया राजेंद्र प्रसाद से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि शव उसकी पुत्रवधु का है। लेकिन गौर से शव को देखने पर पता चला कि यह इस घर में रहने वाली उनकी धेवती आरती पुत्री राकेश निवासी रामपुर, छर्रा की लाश है। वह अपने मामा के यहां रहकर कक्षा आठ की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्रवधु ममता के एक युवक से प्रेम संबंध थे। किसी तरह यह बात आरती को पता चल गई। सोमवार को भी ममता से मिलने उसका प्रेमी आया था। आरती ने दोनों को एक साथ देख लिया। ऐसे में कहीं भेद खुल न जाए इसके लिए ममता और उसके प्रेमी ने पहले आरती को हीटर से करंट लगाकर मौत के घाट उतारा। फिर उसके शव पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। यही नहीं भ्रम फैलाने के लिए उन्हाेंने ममता को साड़ी औा बिछिया पहना दी। ताकि लोग आरती की नहीं ममता का शव समझें। मामले की गहाई से छानबीन के दौरान ही मौके पर सीओ सिटी प्रीति सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने ममता के पति भूरे से गहराई से पूछताछ की है। खबर लिखे जाने तक ममता पुलिस की पकड़ से बाहर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाश साफ तौर पर 14 वर्षीय आरती की है। उसकी मामी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की है और भ्रमित करने के लिए उसके शरीर पर अपने जेवर पहनाए हैं। इस मामले में आरोपी महिला की मां को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- डॉ. अजयपाल, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed