{"_id":"5745e78e4f1c1bae70691fa8","slug":"mobile-shop-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चोरी और लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। शहर की घनी आबादी में बागला मार्ग स्थित एक मोबाइल की दुकान की छत काटकर चोराें ने लाखों रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान पर हाथ साथ कर दिया। हैरत की बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है, वहां रात एक बजे तक चहल-पहल रहती है। दुकान से चंद कदम की दूरी पर पुलिस रातभर गश्त करती है।
क्रांति चौक, बागला मार्ग पर मालिन गली निवासी विक्रांत शर्मा उर्फ बंटी पुत्र सुरेशचंद्र की मीत इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से मोबाइल फोन की दुकान है। विक्रांत शर्मा के मुताबिक वह मंगलवार को जरूरी कार्य से शहर से बाहर गए हुए थे। बुधवार को जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो दंग रह गए। चोर नामचीन कंपनियों के 26 मोबाइल फोन, मरम्मत को आए 25 सैट, मैमोरी कार्ड, बैटरी, चार्जर व अन्य एसेसरीज चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी। चोरी का खुलासा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।