{"_id":"604ecf3f621446a8798cde34ff8d91bb","slug":"mobile-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास छात्रा से लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास छात्रा से लूटा मोबाइल
hathras
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लुटेरे कितने बेखौफ हैं कि वह थाने के आसपास लूट को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। थाना हाथरस गेट से चंद कदम की दूरी पर एक छात्रा से दो बाइक सवार बदमाशों ने हजारों रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया। इससे पहले भी इसी जगह इस तरह छात्राओं और महिलाओं से मोबाइल फोन छीने जा चुके हैं। छात्रा ने पुलिस को शिकायत कर मोबाइल फोन छीने जाने की जानकारी दी है।
बख्तावर गली निवासी आरजू सारस्वत कॉलेज से लौट रही थीं। उन्हाेंने गिर्राज पेट्रोल पंप के पास फोन करने के लिए अपना मोबाइल फोन पर्स से निकाला और बात करने लगीं। उनका पीछा कर रहे दो शातिर युवकों की नजर उन पर थी। दोनों तेज रफ्तार बाइक से उनके पीछे आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। आरजू ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनाें आसानी से भाग निकले।
पिछले एक साल में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें थाने के पास और कुछ में थाने के सामने लड़कियों से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिए गए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में भी आगरा रोड इस तरह की वारदातों के लिए कुख्यात हो चुका है। रात को बत्ती गुल होने पर बस स्टैंड के आसपास कई बार मोबाइल फोन छीने जा चुके हैं। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने युवती की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक शातिर युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होंगे।