{"_id":"5a5f90be4f1c1b88268b4f27","slug":"missing-teenager-missing-in-neighboring-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी गांव में मिली चार दिन से लापता किशोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी गांव में मिली चार दिन से लापता किशोरी
इम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
लापता बच्चे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से लापता मुरसान क्षेत्र की एक किशोरी को पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं होने पर किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं किशोरी का कहना है कि जिस घर में वह बीते चार दिनों से रह रही थी, वहां रहने वाले लोग उसका सौदा करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पुलिस इन आरोपों से इंकार कर रही है।
यूपी 100 को सूचना देने वाले किशोरी के भाई के मुताबिक चार दिन पहले किशोरी अपने घर से चली गई थी। परिजन उसे इधर-उधर तलाश रहे थे। बुधवार को किशोरी के पड़ोस के गांव में होने की जानकारी हुई तो उसने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस ने किशोरी को एक अधेड़ के घर से बरामद कर लिया। वहीं किशोरी का कहना है कि वह परिजनों से रूठकर घर से चली गई थी। पास के गांव में एक व्यक्ति ने उसे अपने यहां चार दिन तक रखा। इस अधेड़ शख्स ने किशोरी को वापस उसके घर नहीं आने दिया और बहुत जल्द शादी कराने की बात कही।
किशोरी की मानें तो आरोपी अधेड़ ने उसे मालामाल करने की बात भी कही। अंदेशा है कि आरोपी किशोरी का सौदा करना चाहता था। वहीं पुलिस किशोरी के आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। एसएसआई हरीशंकर वर्मा का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। भाई किशोरी की जल्द शादी कराने की बात कहता है, वहीं उसके पिता का कहना है कि आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण वह शादी नहीं करा सकता। इससे दोनों के बीच विवाद होते रहते हैं और कई बार यह शिकायत थाने तक पहुंची है। वर्मा के मुताबिक किशोरी अपनी मर्जी से दूसरे गांव में गई थी। उसे किसी ने जबरन रोककर नहीं रखा था। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी और न ही अब कोई लिखित शिकायत दी है।