फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many children and escaped from two school bus trucks

स्कूल बस की दो ट्रकों से भिड़ंत बाल-बाल बचे कई बच्चे

Wed, 10 Oct 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 10 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Many children and escaped from two school bus trucks
केवलगढ़ी के निकट डीपीएस स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 अलीगढ़-आगरा एनएच पर चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की सुबह डीपीएस की स्कूली बस में सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। उसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी बस में टक्कर दे मारी।
विज्ञापन


दुर्घटना में बस का चालक और एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार आधा दर्जन स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल चालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई और मौके पर बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग भी पहुंच गए। बच्चों को यह लोग वहीं से ले गए। काफी देर तक रोड पर यातायात भी रुका रहा। पुलिस ने बाद में क्षतिग्रस्त बस और ट्रकों को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एक ट्रक में देसी शराब लदी हुई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह डीपीएस अलीगढ़ की बस सादाबाद से छह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव केवलगढ़ी के निकट हाथरस की ओर से आ रहे एक ट्रक ने इस बस में जोरदार टक्कर दे मारी। बस के पीछे भी एक ट्रक आ रहा था। परिणामस्वरूप इस ट्रक की भी इस बस से भिड़ंत हो गई और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त  हो गई। हादसे के बाद जब जोरदार आवाज हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। बस में सवार बच्चों ने भी चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना को देखकर बच्चे काफी देर तक सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सीओ सादाबाद का बेटा भी सवार था। वह डीपीएस में ही पढ़ता है। दुर्घटना में बस चालक विजय सिंह उर्फ बबलू पुत्र परसादी लाल निवासी नगला गिरधारी सादाबाद को खिड़की तोड़कर पुलिस कर्मियों ने जख्मी हालत में बाहर निकाला। वहीं सामने से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक राजेंद्र पुत्र नाहर सिंह निवासी बागपत को भी पुलिस ने निकाला। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक व परिचालक भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। बस कंडक्टर संतोष पुत्र अमर सिंह निवासी गढ़ी नौकस जेतई सादाबाद भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल पर डीपीएस हाथरस की प्रधानाचार्या नीना चक्कू जानकारी मिलते ही स्कूल के कुछ कर्मचारियों के साथ वहां पहुंच गई।

दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ दिलीप पुत्र वीरेंद्र सिंह राना निवासी डाक बंगला सादाबाद ने चंदपा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।  
-विनोद कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली चंदपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed