फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Madcap lover in the house jumped browning

तमंचा लेकर घर में कूद गया सिरफिरा आशिक

Tue, 16 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एक तरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक की हरकतों से 11वीं की छात्रा बुरी तरह डरी हुई है। उसके डर से लड़की ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। हाल ही में आरोपी लड़की का अपहरण करने के इरादे से उसके घर में कूद गया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत की गई है। 

यह लड़का पिछले एक साल से इस लड़की के पीछे पड़ा है। कई घंटे तक कॉलेज के बाहर खड़ा रहता है। इसलिए लड़की ने घर से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद अपने कॉलेज तक जाना बंद कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी, दो दिन पहले साइको लवर तमंचा लेकर छत के रास्ते लड़की के घर में कूद गया। लड़की का हाथ पकड़कर उसे अपने घर ले जाना लगा। परिजनों ने हाथ जोड़कर किसी तरह अपनी बेटी को उसके चंगुल से बचाया। 

इस वाकये के बाद परिजनों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। एडीशनल एसपी अजय शंकर राय से मिलकर परिजनों ने बताया कि आरोपी सिरफिरे दिमाग का है। वह लड़की के न मानने पर उसके पिता और भाई के कत्ल की धमकी दे रहा है। इससे पहले पांच फरवरी को वह लड़की के तहेरे भाई की शादी के दिन गेस्ट हाउस पहुंच गया था। वहां भी उसकी परिजनों से मारपीट हुई। इससे पहले आरोपी ने छत के रास्ते लड़की को इशारे किए थे जिस पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लिखित रूप से माफी मांगने और समझौता होने पर उसे पुलिस ने छोड़ दिया था। एडीशनल एसपी ने परिजनों को सदर कोतवाली भेजा। यहां कोतवाली पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें तहरीर मिली है। जल्द इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed