फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loot in Bus on Express way

एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट

Wed, 29 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 29 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Loot in Bus on Express way
बस जिसमें लूट हुई - फोटो : amar ujala
सादाबाद / हाथरस। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्राम मिढ़ावली के समीप बुधवार दोपहर छह हथियारबंद बदमाशों ने नोएडा से आगरा जा रही रोडवेज बस को लूटने की कोशिश की। हालांकि वे यात्रियाें का तो वे कुछ बिगाड़ नहीं पाए, पर बस परिचालक से कैश और वेबिल आदि लूट ले गए। इस दौरान बस चालक-परिचालक ने साहस दिखाते हुए एक टेंपो से बदमाशों का दूर तक पीछा किया और ग्रामीणों की मदद से तीन को पकड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन


 तीनों बदमाश नानऊ स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि बाकी तीन भागने में कामयाब रहे। पकड़-धकड़ क दौरान बदमाशों के चाकू से नगला दुर्जिया निवासी बालकराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मई पुलिस और थाना सादाबाद प्रभारी महेशचंद्र, सीओ नरेंद्र देव मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तीनों बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 85 यू-9094 को चालक राजकुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी कालिंदी विहार आगरा और परिचालक योगेश पाराशर निवासी आवास-विकास कॉलोनी आगरा नोएडा से लेकर आगरा आ रहे थे। परिचालक ने बताया कि राया कट से दो युवक बस में सवार हुए। दोनों  ने बस को ग्राम मिढ़ावली के मजरा निबारी कट के समीप उतरने के लिए रुकवाया। वहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहले से मौजूद थे। बस रुकते ही वे उसमें चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार होने के बाद एक बदमाश ने तमंचा और बाकी ने चाकू निकाल लिया। फिर  बदमाशों ने चाकू और डंडे से परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। अलग बात है कि उसके पॉकेट की जेब से मात्र 13,313 रुपये ही निकाल पाए। बदमाशों ने बस यात्रियों से भी मारपीट की।

परिचालक ने बताया कि उसने एक बदमाश से डंडा छीन लिया था। बदमाशों के बस से उतरकर भागते ही वह और चालक राजकुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर हाईवे से गुजर रहे टेंपो को रोककर वे उसमें सवार हो गए और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते देख वे हाईवे से उतरकर खेतों के रास्ते भागने लगे। लेकिन ग्रामीणाें की मदद से उनमें से तीन को करीब दो किमी दूर ग्राम नानऊ के पास उन्हें दबोच लिया गया। चालक राजकुमार ने बताया कि नगला दुर्जिया के दो युवक स्कॉर्पियो लेकर आ रहे थे। उन्होंने भी बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिय गया। इस बीच वहां एसपी डॉ.अजयपाल भी पहुंच गए।

खंदौली में कंडक्टर से लूट भी कबूली
हाथरस। तीन बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना के बाद आगरा की थाना खंदौली पुलिस भी सादाबाद पहुंच गई। पांच दिन पहले हाथरस डिपो की बस में यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे आगरा रोड पर परिचालक से हुई लूट की घटना के सिलसिले में भी उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने खंदौली मे हुई घटना स्वीकार ली है।


तीन बदमाश पकडे़ जा चुके हैं। परिचालक से लूटी गई रकम की बरामदगी और शेष बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed