{"_id":"57585cf94f1c1b70359c52c5","slug":"led-stolen-from-showrooms-lakhaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से लाखाें के एलईडी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम से लाखाें के एलईडी चोरी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद शो रूम का निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कासगंज मार्ग स्थित चौधरी इलेक्ट्रॉनिक तथा फर्नीचर हाउस का मंगलवार रात में शटर उठाकर चोर 25 एलईडी टीवी तथा गल्ले की रैक से दस हजार रुपये चोरी कर ले गये। चोरी की जानकारी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बता दें गांव हरनामपुर वाले ब्रजेश यादव का मेन कासगंज रोड पर इलेक्ट्रॉनिक तथा फर्नीचर का दुमंजिला शोरूम है। मंगलवार रात में सामान्य रूप से दुकान बंद कर ब्रजेश ऊपर के तल पर जाकर सो गए। रात में अज्ञात चोरों ने शटर को जैक से दो फुट ऊपर किया तथा दुकान में प्रवेश कर गये। शोरूम से चोरों ने एलजी, सेमसंग, सोनी, वीडियोकोन कंपनी के 25 एलईडी सेट चुरा लिए। सुबह पड़ोसियों ने जब शटर उठा देखा तो ब्रजेश को सूचना दी। चोर रेैक में रखे दस हजार रुपये भी ले गये। सूचना पर कोतवाल राजेश्वर त्यागी, एसआई अनुज कुमार पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। बता दें कि यह शोरूम नगर की घनी आबादी के मध्य है तथा इस पर कई फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अलावा ऑटोमोबाइल्स की शॉप हैं। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है।