{"_id":"5a81d9994f1c1b05738b700a","slug":"lady-s-dead-body-found-in-home-at-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला महिला का रक्तरंजित शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिला महिला का रक्तरंजित शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मायूस बैठे मृतका के बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कोठी बेलनशाह मुहल्ले में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक घर में दलित विवाहिता का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का किसी भारी चीज से चेहरा कुचला गया था। कोतवाली पुलिस ने मृतका के प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव के दो दिन पुराना होने की आशंका है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस महिला की अलीगढ़ निवासी मौसी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अंजलि (30) की दो शादियां हो चुकी थीं। पहले पति के छोड़ देने पर उसने अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी निवासी आकाश से शादी रचा ली थी। करीब दो साल पहले आकाश से भी अंजलि की अनबन हो गई और वह हाथरस चली आई। यहां वह ढकपुरा स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम कर अपने दोनों बच्चों कुणाल और गुड़िया का पालन-पोषण कर रही थी।
करीब एक साल पहले नयागंज निवासी मनीष पालीवाल (25) पुत्र बृजेश पालीवाल से अंजलि की नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसके बाद अंजलि ने नमकीन फैक्ट्री की नौकरी छोड़ दी। मनीष ने इस साल 21 जनवरी को नगला बेलनशाह में मुन्नी देवी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर कमरा लिया था।
विज्ञापन
वे यहां दंपती की तरह रहते थे। मुन्नी देवी के नाती राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मनीष और अंजलि के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी। दस फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा और मारपीट हुई। अंजलि के चीखने की आवाजें गली तक आईं, लेकिन लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच का मामला समझकर हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं समझा।
शनिवार शाम के बाद से जब अंजलि घर से बाहर नहीं दिखी तो मनीष ने सभी को बताया कि अंजलि की तबियत खराब हो गई है। दोनों बच्चों को उसने अंजलि के साथ नमकीन फैक्ट्री में काम कर चुकी जयंती के घर भेज दिया। सोमवार सुबह जयंती अंजलि के पास पहुंची। उसने मुन्नी देवी को अंजलि की हालत खराब होने की बात बताई। इस पर मनीष पास के ही एक चिकित्सक को बुलाकर लाया।
जब चिकित्सक ने अंजलि के ऊपर से कपड़ा हटवाया तो अंजलि की सांसें थम चुकी थीं। उसका बुरी तरह चोटिल चेहरा देख सभी सन्न रह गए। राहुल के मुताबिक दस फरवरी को झगड़े के बाद अंजलि की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी। आशंका है कि मनीष ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव से काफी बदबू आ रही थी। शव दो दिन पुराना लग रहा था। अंजलि के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। महिला के चेहरे पर चोट के बजाय खून के धब्बे होना बताया गया है।
--
पता चला है कि मनीष व अंजलि के बीच झगड़ा होता रहता था। मनीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि यह अभी साफतौर पर नहीं कहा जा सकता कि हत्या मनीष ने ही की है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
- अरविंद कुमार, एएसपी हाथरस