{"_id":"58f7a35e4f1c1beb0247350c","slug":"jethani-threw-acid-on-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी ने देवरानी पर तेजाब फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठानी ने देवरानी पर तेजाब फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ हसायन।
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
acid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर में संपत्ति के विवाद के कारण जेठानी ने देवरानी, उसकी बहन व आठ माह के बच्चे पर रात्रि को तेजाब फेंक कर घायल क र दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले गांव पहुंच गए। पीड़िता के पिता चंद्रपाल निवासी बंथर कोतवाली पिलुआ जिला एटा ने तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री किरन देवी निवासी हैदलपुर मंगलवार की रात्रि को अपने घर के बाहर बने बरामदे में अपनी छोटी बहन पांच वर्षीय राधा, आठ माह के बच्चे श्यामू के साथ एक ही चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान रात्रि को करीब बारह बजे जेठानी गीता देवी ने अंधेरे का लाभ उठाकर तीनों पर तेजाब फेंक कर घायल कर दिया और भाग गई।
तेजाब पड़ते ही तीनों घायल बुरी तरह से चीखने लगे। जैसे ही ग्रामीणों ने चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसके घर की तरफ दौडे़। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एमएस भाटी व एसआई देवदत्त सिंह, अशोक गांव हैदलपुर रात्रि में ही पहुंच गए। ग्रामीणाें ने एम्बुलेंस 108 पर कॉल करके तीनाें घायलाें को कस्बा हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
स्थित गंभीर होने पर बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।