{"_id":"56f2d87b4f1c1bb85df14d24","slug":"hyderabad-police-arrived-in-search-of-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की तलाश में पहुंची हैदराबाद पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल की तलाश में पहुंची हैदराबाद पुलिस
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हैदराबाद पुलिस की एक टीम बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल की तलाश में दबिश देने पहुंची। पुलिस दल के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर के एक लड़के के साथ हैदराबाद की एक लड़की यहां आई हुई है। इसी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले से यह लड़की लापता है। लड़की के पिता ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि वह हाथरस में रह रही है। शहर का एक लड़का हैदराबाद में कोचिंग के लिए गया था। यहीं उसका संपर्क इस लड़की से हुआ और दोनों यहां चले आए। लड़की दूसरे समुदाय की होने से इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि लड़की बालिग है और अगर वह यहां युवक के साथ रहना चाहेगी तो उसका लिखित बयान लेकर टीम लौट जाएगी। लड़की को बरामद कर अपने साथ नहीं ले जाया जाएगा।