{"_id":"58d6b65d4f1c1b870a1a51b3","slug":"husband-wife-and-daughter-injured-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग से दंपति और उनकी बेटी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आग से दंपति और उनकी बेटी झुलसी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव विधिपुर में शनिवार की रात को सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को नाजुक हालत में बागला जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में पूरा मकान भी जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। देर रात तक गांव में हाहाकार मचा हुआ था।
गांव निवासी नेत्रपाल (35 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह का एक कमरे का मकान है। इसी कमरे में ही उनकी रसोई भी है। शनिवार को नेत्रपाल ने किचिन में नया सिलेंडर लगाया था। इस सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, जिसका अंदाजा घर के लोगों को नहीं हुआ। रात को जब नेत्रपाल की पत्नी भगवान देवी (32 वर्ष) ने जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस जलाई, वैसे ही सिलेंडर में तेज धमाके से आग लग गई। कमरे में उस समय नेत्रपाल की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी भी थी।
एकाएक आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे ये तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे तीनों को कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां से भी उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि आग से पूरा कमरा और वहां रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।