फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Home Seas opposed to marriage , Hungama

मैरिज होम सीज करने का विरोध, हंगामा

Wed, 20 Apr 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Home Seas opposed to marriage , Hungama
गेस्ट स्वामी का पक्ष रखते भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर राजमार्ग पर अतिक्रमण की जद में आ रहे रमणकुंज मैरिज होम को सीज करने प्रशासन की टीम बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। वहां मौजूद गेस्ट हाउस मालिकों ने अधिकारियों को बताया कि 13 अप्रैल को नोटिस मिलने से पहले ही उन्होंने अपने यहां शादियों की बुकिंग ले रखी थीं और फिलहाल बुकिंग के प्रोग्राम यहां चल रहे हैं। उन्होंने बुकिंग पूरी होने तक मैरिज होम को सीज नहीं करने का अनुरोध किया, जिसके बाद अधिकारी इन तिथियों के बाद मैरिज होम कोई नई में बुकिंग नहीं करने की हिदायत देकर वहां से चले आए। मौके पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन राजनीतिक द्वेष से मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जबकि शहर में कई और गेस्ट हाउस भी अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वह पहले वहां जाकर कार्रवाई करें। अधिकारियों ने उनसे साफ कह दिया कि अगर कोई भी मैरिज होम या गेस्ट हाउस इस तरह अतिक्रमण करके बना मिलेगा तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर केहरी सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इस राजमार्ग के सहारे बने इस मैरिज होम से जाम की समस्या रहती है। वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। एसडीएम ने इस संबंध में इसके मालिक को नोटिस जारी कर अपना स्वीकृत मानचित्र पेश करने और जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। जांच में पाया कि व्यवसायिक/आवासीय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। निर्माण की स्वीकृति सड़क के मध्य से 35 मीटर छोड़कर दी गई है, जबकि मौके पर जांच में यह निर्माण सड़क के मध्य से नौ मीटर की दूरी छोड़कर किया गया है, जिससे स्पष्ट था कि निर्माण राजमार्ग को अतिक्रमित कर किया गया है। लिहाजा एसडीएम ने अग्रिम आदेश तक निर्माण को सीज कराने का आदेश दिए थे। बुधवार को तय समय सीमा खत्म होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर जेई विनियमित क्षेत्र अतुल शर्मा और तहसीलदार सदर अवधेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मैरिज होम के सभी रजिस्टर चेक किए। मालिकानों ने बताया कि 27 अप्रैल तक गेस्ट हाउस में शादियों की बुकिंग हो चुकी हैं। पार्टियों ने निमंत्रण पत्रों में इसी कार्यक्रम स्थल का नाम भी लिखवा दिया है, जिससे शादी समारोहों में व्यवधान हो सकता है। उनके अनुरोध पर अधिकारी वहां से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed