{"_id":"56eee4ea4f1c1bbe34f1506c","slug":"holly-burnt-three-days-the-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले ही जला दी होली, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले ही जला दी होली, हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शेखूपुर अजीत में बीती रात अचानक होली में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी दिखाई दी। इसके विरोध में गांव में कुछ लोगों के बीच विवाद भी हुआ। काफी लोग थाने पहुंच गए और वहां भी विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव के ही एक बच्चे ने होली में आग लगा दी। बताया जाता है कि इस व्यक्ति का इससे पूर्व अपनी पत्नी से होली में कंडे रखने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह महिला होली में रखे गए कंडे लेकर लौट रही थी। बताते हैं कि तभी किसी बच्चे ने होली होली में एक जला हुआ कंडा फेंक दिया, जिससे वहां देखते ही देखते आग लग गई। गांव के कुछ लोगों ने इस बच्चे को आग लगाते देख लिया था। गांव के तमाम लोग इस व्यक्ति के घर पहुंच गए और होली में आग लगाने का विरोध किया। इन लोगों ने इस व्यक्ति से विवाद भी हुआ। बाद में काफी लोग इकट्ठे होकर हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंच गए। वहां इन लोगों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। काफी शोर-शराबा और हंगामा भी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एहतियान बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया। हाथरस जंक्शन एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि गांव के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। अब वहां कोई विवाद नहीं है।