फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   high tension line fall down in loader, one dead and father brother heart fall

हाईटेंशन लाइन लोडर पर गिरी, युवक की मौत, घायल के ताऊ का हार्ट फेल

Sun, 08 Apr 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।  
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।   Updated Sun, 08 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
high tension line fall down in loader, one dead and father brother heart fall
अाग - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई में खेतों से गेहूं लेकर आ रहे लोडर वाहन पर रविवार की शाम करीब पौने पांच बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। लोडर में करंट उतरने से उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो व उस पर लदा गेहूं भी जलकर राख हो गया। उधर हादसे में चालक के घायल होने की सूचना मिलने पर ताऊ की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


सलेमपुर सहकारी समिति के सचिव हरपाल सिंह निवासी सीधामई के खेत में रविवार को करीब छह बीघा गेहूं की फसल की थ्रेशर से गहाई हुई थी। थ्रेशर से निकाले गए गेहूं को खेत से घर लाने के लिए हरपाल सिंह का पुत्र दुष्यंत (20) गांव के ही लेखराज (28) पुत्र हुकुम सिंह का लोडर वाहन लेकर गया था। लोडर को लेखराज चला रहा था। दोनों युवक इस गेहूं को लोडर में लादकर शाम करीब पौने पांच बजे घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में गांव सीधामई एवं गोपालपुर के बीच एकाएक हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर इस लोडर पर आ गिरा, जिससे लोडर में हाईवोल्टेज करंट फैल गया। करंट से लोडर के पीछे गेहूं के साथ बैठे दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


तेज करंट से लोडर में भी भीषण आग लग गई, जिससे वाहन चालक लेखराज भी गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने से लोडर में लदा गेहूं भी जलकर राख हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल लोडर में लगी आग को बुझाया जा सका और उसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन भेजा गया। जहां से उसे बागला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया और आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के प्रतिनिधि के रूप में सीडीओ एसके सिंह और उनके बाद क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उनके सामने भी ग्रामीणों ने इस हादसे पर गुबार निकाला। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल लेखराज के बारे में जब उसके ताऊ धनीराम (65) को जानकारी हुई तो उनकी तबियत बिगड़ गई। जब तक उन्हें उपचार के लिए लेे जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि धनीराम ने ही लेखराज का पाल-पोसकर बड़ा किया था। उनको अपने भतीजे से बेहद लगाव था। ग्रामीणों की मानें तो इसी वजह से वह लेखराज के साथ हुए हादसे का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed