{"_id":"58c04a4a4f1c1bc142dc42a4","slug":"hearing-on-bail-pleas-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सपहऊ क्षेत्र के मानिकपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और बसपा समर्थकों के बीच हुए झगड़े में बसपा समर्थक की मौत के मामले में बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता को नौ मार्च को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसी वजह से जिला न्यायालय में इस मामले की सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई।
इसी प्रकरण में हत्या के आरोपी ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता एवं अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को जिला सत्र न्यायालय में भी सुनवाई होनी थी। न्यायालय ने यहां भी सुनवाई के बाद नौ मार्च की ही तिथि निर्धारित कर दी है। इस चुनावी हिंसा के मामले में पूर्व में भी हाईकोर्ट बैंच की ओर से इस मामले की विवेचना कर रही अलीगढ़ क्राइम ब्रांच को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कहा चुका है।
इसके बाद से अलीगढ़ पुलिस द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जबकि घटना में हाथरस पुलिस द्वारा पूर्व में ही ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी आरोपियों की जमानत के लिए भी आरोपी पक्ष से जमानत याचिका जिला न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। अब इस बहुचर्चित मामले में हाईकोर्ट और जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार को एक ही दिन सुनवाई होगी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान चुनावी हिंसा में एक युवक की मौत हाे गई थी और कुछ घायल हो गए थे।