{"_id":"5a48e0054f1c1bce6d8b71ad","slug":"hcp-caught-with-homeguard","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा गया एचसीपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा गया एचसीपी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल (एचसीपी) शनिवार रात को एक कांपलेक्स में दुकानें बंद होने के बाद होमगार्ड के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया गया। कांपलेक्स में रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद एचसीपी ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। होमगार्ड के कोई शिकायत न देने पर पुलिस ने आरोपी एचसीपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय होमगार्ड आगरा की रहने वाली है। उसका एचसीपी से अफेयर चल रहा है। दोनों पहले कई साल एक साथ एक थाने में रहे हैं। आरोपी एचसीपी इस समय शहर के एक थाने में तैनात है। होमगार्ड शनिवार को उससे मिलने के लिए आगरा से यहां आई थी। एचसीपी उसे शहर की एक कांपलेक्स से कुछ सामान दिलाने ले गया था।
रात ज्यादा होने पर कांपलेक्स की ज्यादातर दुकानें बंद हो चुकी थीं। अंधेरे का फायदा उठाकर एचसीपी ने कांपलेक्स में ही होमगार्ड के साथ प्रेमालाप शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों को कुछ ही देर में कांपलेक्स में मौजूद दूसरे दुकानदारों ने भांप लिया। दुकानदारों ने एकजुट होकर कांपलेक्स के एक कोने में दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पहुंच गए। वहीं सदर कोतवाल जसपाल सिंह पवार भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
होमगार्ड ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसे एचसीपी से कोई शिकायत नहीं है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। इस पर पुलिस ने एचसीपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। हाथरस गेट इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह आरोपी एचसीपी को अपने साथ थाने ले गए। कोतवाल जसपाल सिंह पवार ने बताया कि होमगार्ड ने शिकायत करने से मना कर दिया इसलिए आरोपी एचसीपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।