{"_id":"593837834f1c1b361d9c98b7","slug":"hathras-two-mobile-cash-lovers-beat-the-photographer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफर को पीटकर दो मोबाइल-नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटोग्राफर को पीटकर दो मोबाइल-नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा मुरसान में फोटोग्राफी करने वाले युवक को बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने उसके गांव नगला धन्नू से पहले ही दबोच लिया। बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके पास मौजूद नकदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली मुरसान पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
घायल फोटोग्राफर मनोज निवासी नगला धन्नू ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम अपनी कस्बा मुरसान स्थित फोटोग्राफी की दुकान बंद कर अपने इगलास रोड स्थित गांव जा रहा था। वह गांव के पास पहुंचता, इससे पूर्व ही गांव से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो युवकों ने इसे दबोच लिया। युवक कुछ समझ पता, इससे पूर्व ही बदमाशों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उसके पास मौजूद दो मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली और उसे घायल कर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद युवक ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने इनका पीछा भी किया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।