{"_id":"5745e7024f1c1b0420691c87","slug":"hathras-thrraya-frantic-acts-of-plunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ लूट की वारदातों से थर्राया हाथरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ लूट की वारदातों से थर्राया हाथरस
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बीते एक महीने में लूट की एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत वारदात हुईं हैं। कई में लुटे-पिटे व्यापारियों ने शिकायत नहीं की, ज्यादातर में शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। लुटेरों का गिरोह पुलिस पर भारी पड़ता दिख रहा है। हर रोज हर थाना क्षेत्र में एक नहीं बल्कि तीन-तीन लूट हो रही है और पुलिस बस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने तक सिमट गई है। हाल यह है कि लूट की वारदातों से पूरा जिला थर्रा गया है। पुलिस के सामने लूट रोकने की चुनौती है, जिस पर फिलहाल पुलिस खरी उतरती नहीं दिख रही। लूट की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत, डर और आक्रोश है। बीते दिनों अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सम्मान करने वाले व्यापारी अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। खास बात यह है कि चौकी क्षेत्र में लापरवाही पर दरोगाआें को सबक सिखाने वाले अधिकारी लूट की घटनाओं को लेकर थाना इंचार्जों पर कार्रवाई को लेकर चुप हैं।
हर रोज लूट
- 24 मई को सादाबाद के बिसावर में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपये कीमत के तीस किलो चांदी के घुंघरू लूट लिए
- 24 मई को हाथरस में जूता व्यापारी से दो लाख लूटे, फायर किया
- 23 मई को कासगंज के दो सगे भाईयों को लूट के लिए गांव रामपुर पर गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल
- 21 मई को सिकंदराराऊ में गांव चित्तरपुर के पास बदमाशें ने चालक को गोली मारकर ट्रैक्टर लूट लिया
- 18 मई को सासनी में लूट का विरोध करने पर टिर्री चालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया
- 17 मई को सादाबाद में पल्सर सवार बाइक सवारों ने चाय व्यापारी के बेटे से एक लाख रुपये लूटे
- 15 मई को सादाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध से 42 हजार लूटे
- 14 मई को नकाबपोश बदमाशों ने सासनी में फौजी से दो लाख रुपये लूटे
- 13 मई को चालक को बंधक बनाकर सहपऊ से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी
- नौ मई को सादाबाद में पटा चौराहे पर पशु व्यापारियों से 60 हजार रुपये लूटै
- आठ मई को लूट के बाद पुरदिलनगर में वृद्धा की हत्या
- सात मई को आगरा के कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश, फायर झोंका
- सात मई को ही सिकंदराराऊ में गुरैठा सुल्तानपुर में भाई-बहन से लूट
- सात मई को ही मुरसान के खुटीपुरी मेें दंपति से लूट
- सात मई को ही सासनी में दवा व्यवसाई से 50 हजार लूटे
- छह मई को सासनी कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवारों ने चाकू मारकर युवक से साढ़े छह हजार रुपये लूटे
- पांच मई को सिकंदराराऊ में जहरखुरानों ने 40 हजार लूटे
- तीन मई को सादाबाद में गोली मारकर व्यापारी से 29 किलो चांदी लूटी
- दो मई को सादाबाद में फाइनेंस कर्मी से 78 हजार की लूट
गांव छोड़ने को मजबूर होंगे चांदी कारोबारी
हाथरस। जिले में उद्योगों की हालत पहले से ही पतली है। ऐसे में हर रोज होने वाली लूट से दहशत में आकर बिसावर के व्यापारी अब गांव छोड़ने की बात कर रहे हैं। व्यापारियों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर सादाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि बिसावर चांदी के घुंघरुओं के कारोबार का केंद्र है। यहां हर रोज लूट हो रही है। पुलिस निर्दोषों को उठाकर उनसे मारपीट कर रही है और बाद में पैसा लेकर छोड़ देती है। शातिर अपराधियों से पुलिस पूछताछ नहीं कर रही। लूट के कई मामलों को सीमा विवाद में उलझाकर रफा-दफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
दो तक खुलासा नहीं तो धरना-प्रदर्शन करेगी बसपा
हाथरस। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सादाबाद में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस प्रशासन को दो जून का अल्टीमेटम दिया है, खुलासा नहीं होने पर बसपा नेता पुलिस प्रशासन के विरुद्ध धरना देंगे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना है कि सादाबाद पुलिस अपराधियों की जगह निर्दोषों को पकड़ रही है और मोटा पैसा लेकर उन्हें छोड़ा जा रहा है। सत्ताधारियों के दबाव में काम कर रही पुलिस लुटेरों को छोड़ देती है। उनकी जगह निर्दोष लोगों को पकड़ लिया जाता है। सादाबाद थाने में लूट की घटनाओं के बाद 50 निर्दोष लोगों को पकड़ लिया गया और बाद में मोटा पैसा लेकर छोड़ दिया गया। जिले की पुलिस लुटेरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही और हर वक्त समाज के बीच रहने वाले जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके घर पहुंच गए थे। प्रशासन का यह दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं होगा।
जिले में हाल ही में हुई लूट की घटनाओं के पीछे कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए अपराधी हैं। इनमें से कई की पहचान हो गई है। तीन को पकड़ने के बाद पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी