फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hands broke his son pillaged

पिता-पुत्र को लूटकर हाथ तोड़ा

Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hands broke his son pillaged
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
पुरदिलनगर मार्ग पर नहर पुल के आगे बुधवार की रात्रि को अपने गांव लौट रहे मंडी व्यापारी और उनके पुत्र को छह हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर 72 हजार की नकदी लूट ली। बदमाश दोनों को पकड़कर बाग में ले गए।
विज्ञापन


व्यापारी ने होशियारी का परिचय देते हुए 1.30 लाख रुपया अंधेरे में झाड़ियों की तरफ  फेंक दिया, जोकि उन्हें अगले दिन सुबह मिल गया। मामले की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


निर्दोष कुमार निवासी गांव बरसामई हसायन सिकंदराराऊ अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह गांव से प्रतिदिन मंडी आते हैं। बुधवार की रात्रि अपने पुत्र कैलाश कुमार के साथ वह बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। तभी पुरदिलनगर नहर से आगे बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और पिता-पुत्र को खींचकर बाग में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दोष ने आभास होते ही 1.30 लाख रुपया और मोबाइल फोन मौका पाकर अंधेरे में झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। बदमाशों द्वारा निर्दोष को डंडों से पीटा गया, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। बदमाशों ने निर्दोष से 70 हजार रुपया और बेटे कैलाश से दो हजार रुपये लूट लिए और अंधरे में लापता हो गए।

रात्रि में मामले की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  दर्ज करा दी गई है। गुरुवार की सुबह बाग में रात्रि में फेंकी गई एक लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद हो गया।

वहीं हसायन थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर एक साल पहले उनके घर में हुई लूटपाट, मारपीट और तीन महिलाआें के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा न करने की बात कही।

 

जबकि मौके से ही एक आरेापी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई गई थी। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने सही धाराओं में केस तरमीम किया था, लेकिन इसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed