{"_id":"e117541259354d1601b9d3bf75dc4f25","slug":"gold-seller-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के सर्राफ को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस के सर्राफ को लूटा
hatras
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। हाथरस के सूपान गली नयागंज के कमीशन पर काम करने वाले चांदी के पायजेब के कारीगर (सर्राफ) से आबकारी टीम ने चेकिंग के नाम पर 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना रविवार रात लोधा क्षेत्र में हाईवे पर उस समय हुई, जब सर्राफ खैर से चांदी व रुपये लेकर रोडवेज में लौट रहा था। पहले उसे धमकाकर बस से उतारकर अपनी गाड़ी में चढ़ा लिया। बाद में उसे लूटने के बाद अपने साथ मसूदाबाद तक लाए और हाथरस की चलती बस में धकियाकर चढ़ाने के बाद भाग गए।
सोमवार दोपहर अपने परिजनों व परिचितों के साथ आबकारी दफ्तर पहुंचे पीड़ित मदनमोहन वर्मा निवासी हाथरस ने लिखित शिकायत के साथ मोबाइल के कैमरे में कैद आबकारी की उस गाड़ी का नंबर युक्त फोटो भी दिखाया, जिस पर टीम सवार थी और उसी में उसे डालकर मसूदाबाद तक लाया गया था।
उप आयुक्त को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह खैर से कच्चा माल लेकर व कुछ माल का पेमेंट लेकर रोडवेज से अलीगढ़ के रास्ते हाथरस लौट रहा था। तभी लोधा हाईवे पर चेकिंग कर रही टीम ने उसके बैग की तलाशी ली। जिसमें चांदी देखकर उसे जबरन बस से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसके बैग से नगदी निकाल ली। बाद में उसे धमकाया कि गलत धंधा करता है।
विज्ञापन
उसने अपना सर्राफा एसोसिएशन का आईकार्ड व कच्चे माल का कारीगर होने के सबूत भी दिखाए। मगर उसकी एक न सुनी गई। बाद में उसे स्टाफ मसूदाबाद पर बस में चढ़ाकर भाग गया। दोपहर में जब वह शिकायत लेकर परिवार के साथ आया तो उसे मैनेज करने की कोशिश होने लगी। कभी रुपये वापसी तो कभी किसी अन्य को बाहर न बताने का संदेश उसे मिलने लगा। देर शाम तक वह परिवार के साथ आबकारी दफ्तर पर ही मौजूद था। इस संबंध में आबकारी अधिकारी एनके यादव ने स्वीकारा है कि चेकिंग टीम को लेकर इस तरह की शिकायत मिली है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।