फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl gang raped by showing blue films

ब्लू फिल्में दिखाकर छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Girl gang raped by showing blue films
फाइल
11 साल की छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके रिश्ते का भाई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने ब्लू फिल्म दिखाने लगा और फिर उसने छात्रा का यौन शोषण शुरू कर दिया। तीन महीने तक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपना शिकार बनाता रहा। गुुरुवार को परिजनों को आरोपी की हैवानियत का पता चल गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज  कर लिया है। वहीं, आरोपी गांव से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी छात्रा का पड़ोसी है और दूर के रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी इस समय गर्भवती है। आरोपी ने पत्नी के गर्भवती होने के बाद किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुलाना शुरू किया और ब्लू फिल्म दिखाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। जब भी छात्रा ने आरोपी के शोषण का विरोध किया तो उसने छात्रा के माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने की नसीहत दी। गुरुवार को उम्र में दोगुने बड़े आरोपी से तंग आकर छात्रा ने अपनी आपबीती कॉलेज के एक शिक्षक को बता दी। शिक्षक ने जब इस बारे में परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed