फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fraud call center , police station, a young man came Hapur

कॉल सेंटर की ठगी, थाने पहुंचा हापुड़ का युवक 

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के एक कॉल सेंटर ने हापुड़ के युवक को हजारों का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार युवक शनिवार को थाने पहुंच गया। पुलिस तक शिकायत पहुंचने की खबर जैसे ही कॉल सेंटर संचालक को मिली, उसने पीड़ित युवक को सेंटर पर बुलवा लिया और नुकसान की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे पहले भी कॉल सेंटर तमाम लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस कॉल सेंटरों पर नकेल नहीं कस रही है। कॉल सेंटरों की ठगी रोकने के लिए आला पुलिस अधिकारी अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट पहुंचा युवक हापुड़ के बबूलगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे फोन कर लकी ड्रॉ में चुने जाने की बात कही गई। बताया गया कि दस लोगों को इस ड्रॉ में चुना गया है। इन सभी को 15 हजार रुपये का सामान आधी कीमत में दिया जाएगा। कॉल करने वाली लड़की ने बताया कि साढ़े सात हजार रुपये की कीमत में एक एंड्रायड फोन, नामचीन कंपनी का ट्रैक सूट, ब्रांडेड जूते, चश्मा, पर्स, घड़ी आदि दी जाएगी। कुछ दिनों बाद एक पार्सल घर पहुंचा, जो साढ़े सात हजार रुपये दिए जाने पर उन्हें मिला। इस पार्सल को जब उन्होंने बाद में खोलकर देखा तो उसमे फोन नहीं निकला और बाकी सामान भी घटिया क्वालिटी के थे। ठगी का शिकार यह युवक शनिवार को पहले डाकखाने गया, वहां निराशा हाथ लगने पर वह थाना हाथरस गेट पहुंचा। इस संबंध में सीओ सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि कॉल सेंटर संचालकाें के विरुद्ध समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। जल्द ही अभियान चलाकर कॉल सेंटर संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed