फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fourth sought shoe business , complained to SP

जूता कारोबारी से मांगी चौथ, एसपी से शिकायत

Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। एक जूता कारोबारी ने एसपी से शिकायत कर उससे चौथ मांगे जाने की शिकायत की है। आरोपी ने चौथ नहीं देने पर कारोबारी के साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।     
विज्ञापन


पवन कुमार पुत्र भूपेंद्र निवासी बालापट्टी ने एसपी अजयपाल शर्मा को बताया कि उसका जूता बनाने का कारोबार है। बालापट्टी के पास कब्रिस्तान के पास उसकी दुकान है। वहीं एक गुंडा किस्म का व्यक्ति उससे चौथ मांगता है। इस शातिर अपराधी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आसपास के लोग उसके सामने आने से भी डरते हैं। 19 जून को सुबह नौ बजे आरोपी पवन की दुकान पर आ गया। उससे पांच हजार रुपये की चौथ मांगने लगा। नहीं देने पर कच्चे माल में आग लगाने की बात कहकर सारा सामान इधर से उधर फेंक दिया। इसके बाद उसने मुझ पर हमला बोल दिया और मुझे बुरी तरह पीटा। पवन का कहना है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में एसपी डॉ.अजयपाल का कहना है कि वह किसी सूरत में चौथ वसूली नहीं होने देंगे। चौथ मांगने वाला हर शातिर अब जेल के अंदर होगा। किसी दुकानदार से अगर कोई चौथ मांग रहा है तो वह उन्हें सूचना दे सकता है, उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed