फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   First abduction

पहले अगवा किया फिर दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 08 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
First abduction
rape - फोटो : google
हाथरस जंक्शन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सासनी क्षेत्र की एक महिला पर दूध में नशीला पदार्थ देकर अगवाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक शख्स से दो दिन तक उसका दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है। हाथरस जंक्शन पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी महिला, उसके पति, दुष्कर्म करने के आरोपी समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है कि सासनी क्षेत्र की रहने वाली महिला से उसकी नजदीकी थी। 11 जून को वह दूध लेकर उसके घर आई और दूध पीने के बाद उसे बेहोशी आने लगी। जब उसे होश आया, तब वह दिल्ली में थी। यहां सासनी क्षेत्र के गांव पतुआ के रहने वाले कन्हैया पुत्र रामस्वरूप ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रघनिया निवासी राममोहन पुत्र मूलचंद्र और सासनी निवासी नीटू पुत्र सुरेश की मदद से उसे बंधक बनाकर रखा गया। 14 जून को उसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथरस जंक्शन छोड़ दिया गया। जंक्शन पुलिस ने इस मामले में कई दिन बाद महिला की शिकायत पर आरोपी महिला, उसके पति, आरोपी कन्हैया, राममोहन, नीटू के पर 376, 342, 328, 504, 506 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले सासनी क्षेत्र की रहने वाली आरोपी महिला ने शिकायत करने वाली हाथरस जंक्शन की महिला, उसके पति, बहन और बहनोई पर उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का आरोप लगाते हुए थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद हाथरस जंक्शन की महिला ने अपने थाने में उसे अगवा कर दुष्कर्म किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed