{"_id":"f4ae888ce390b06800f176ac3af02c2c","slug":"firing-in-chandpa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा में बदमाशों का धावा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदपा में बदमाशों का धावा, फायरिंग
hathras
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा में इन-दिनों बदमाशों का आतंक है। पिछले कई दिनों से बदमाश धावा बोल रहे हैं और किसी न किसी घर में लूटपाट कर रहे हैं। शनिवार रात को भी बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर में धावा बोल दिया। लेकिन गांव में जगार हो र्गइा। ग्रामीणों ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह भाग गए।
मुकेश पुत्र हमवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों ने उनके घर में धावा बोलकर जैसे ही लूटपाट की कोशिश की, शोर मचने पर फायरिंग शुरू हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश घर के बर्तन लेकर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है पुलिस की गश्त के बावजूद बदमाशों में कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार रात को बदमाशों ने दिलीप पुत्र टीकम सिंह के घर धावा बोल दिया और विरोध करने पर उसकी जांघ में गोली मार दी थी। इस बारे में एसएसआई सरश चंद्र का कहना है कि लूटपाट की कोई शिकायत थाने तक नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।