फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fire in cold store

कोल्ड स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Wed, 06 Jan 2016 11:48 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 06 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम विलारा स्थित एमबी शीतगृह में बुधवार की शाम को एकाएक आग लग गई। आग का कारण शार्ट-सर्किट बताया गया है। धुआं निकलते देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी शीतगृह के डायरेक्टर मनोज कुमार और रवि चौधरी को दी। सूचना पर शीतगृह स्वामी, उनके परिजन और गांव के तमाम लोग शीतगृह पर पहुंच गए। पूरा गांव वहां उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

सादाबाद की फायर ब्रिगेड की गाड़ी सैफई महोत्सव में थी, इसलिए हाथरस से दमकल की गाड़ी को रवाना किया गया, लेकिन यह गाड़ी भी पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। तब तक शीतगृह में काफी नुकसान हो चुका था, जिससे वहां लोगों में काफी गुस्सा दिखा।
विज्ञापन

शीतगृह स्वामी पूर्व प्रधान मनोज कुमार के मुताबिक आग पौने 6 बजे चैंबर की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी थी। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी हाथरस से साढे़ सात बजे पहुंची, जबकि दूसरी गाड़ी 8 बजे पहुंची। देर रात दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग बुझा ली थी। एमबी शीतगृह के डायरेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक शीतगृह के अंदर चैंबर में 6 मंजिलें हैं और सभी मंजिलें पूरी तरह आग के कारण बर्बाद हो चुकी हैं। चैंबर में करीब 18,000 बोरा आलू भी था, जोकि आग के कारण बेकार हो गया।

आग लगने से करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। शीतगृह स्वामी एवं रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, शीतगृह स्वामी एवं मई प्रधान रामेश्वर सारस्वत सहित कई शीतगृह स्वामी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed