{"_id":"590e1dae4f1c1b966b441be9","slug":"fire-at-the-autopart-shop-burn-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोपार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटोपार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला
Sun, 07 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
Updated Sun, 07 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नगर के जीटी रोड स्थित मोहल्ला नगला लाला में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से ऑटोमोबाइल्स की दुकान में आग लग गई। आग से तीन बाइकों समेत हजारों रुपये के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। वहीं, पास ही ब्यूटी पार्लर तक आग के पहुंचने से वहां भी भारी नुकसान हो गया। सूचला पर रात में दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें शंकरलाल की नगला लाला में बाइक स्पेयर पार्ट्स की बड़ी दुकान है। शुक्रवार रात शंकरलाल ने सामान्य रूप से दुकान बंद की तथा घर चला गया। रात्रि में किसी कारणवश दुकान से आग की लंबी-लंबी लपटें उठने लगीं। इसे देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में भीड़ एकत्रित हो गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी ही देर में आग राजुकमार के ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गई। इसके बाद सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रखीं तीन बाइकें और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी आग से कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।