{"_id":"5c44c70fbdec220bb35c2572","slug":"fierce-fights-in-a-woman-s-throat-in-a-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में महिला के गले में फंदा लगाकर किया बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में महिला के गले में फंदा लगाकर किया बेहोश
Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुपट्टे से फंदा लगाकर बेहोश की गई महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला शीसगर में रविवार की दोपहर उस समय खलबली मच गई, जब कि आपसी विवाद के बाद एक महिला को दो महिला और एक युवक ने दुपट्टे से गले में फंदा लगा दिया। दुपट्टा गले में कसते ही महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान दो महिला और एक युवक को कई लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। घायल महिला को रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला निवासी आबिद हुसैन पुत्र बाबू खां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दोपहर साढ़े ग्यारह बजे उनकी मां अनीसा 45 वर्ष अपने घर के दरावाजे पर बैठी हुई थी। तभी मोहल्ला निवासी लल्ली उर्फ रुखसार पुत्री शकीला, शकीला पत्नी नामालूम, करन पुत्र शकीला आए और आते ही गाली-गलौज करने लगे। उसकी मां ने जब गाली-गलौज का कारण पूछा और इसका विरोध किया तो इन तीनों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया।
बीच बचाव करने जब बाबू खां और अब्दुल सलाम आए तो उन्हें भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसकी मां के गले में पड़े दुपट्टे से फंदा लगा दिया। दम घुटने से उसकी मां बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसके गले पर फंदे के निशान भी पड़ गए। तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी