फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Featured on the travel agency, the agent in custody

ट्रैवल एजेंसी पर छापा, एजेंट हिरासत में

Mon, 17 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Mon, 17 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Featured on the travel agency, the agent in custody
computer
चामड़  गेट स्थित एक ट्रेवल एजेंसी पर सोमवार सुबह हाथरस जंक्शन आरपीएफ ने छापेमारी की। एजेंट को पर्सनल आईडी पर ज्यादा दाम लेकर कॉमर्शियल टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


ऑफिस की जांच पड़ताल करते हुए वहां रखे तीन मॉनिटर और एक कंप्यूटर को भी आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर योगेश कालीरमण और राजेंद्र कुमार ने बताया कि एजेंट के खिलाफ एक ग्राहक ने शिकायत कर टिकट की तय कीमत से ज्यादा रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले की जांच में पता चला है कि रिजर्वेशन एजेंट ने रेलवे की ओर से दी गई कॉमर्शियल आईडी पर आरक्षण न कर, पर्सनल आईडी बनाकर किया है।

उन्होंने बताया कि तत्काल के लिए कॉमर्शियल आईडी के जरिए सुबह साढ़े ग्यारह बजे से रिजर्वेशन शुरू होते हैं। वहीं पर्सनल आईडी पर इसे आधा घंटे पहले शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल में रिजर्वेशन जल्द भर जाता है, इसलिए कुछ ट्रैवल चोरी छिपे पर्सनल आईडी पर आधा घंटा पहले तत्काल का रिजर्वेशन कर देते हैं और इसके बदले ज्यादा कीमत वसूलते हैं। ऐसा करना रेलवे के नियमों के विपरीत है।


राजेंद्र कुमार ने कहा कि एजेंट को पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। पूछताछ में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। अगर आरोप गलत पाए गए तो आरोपी को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed