{"_id":"575c54d34f1c1b507e9c5d70","slug":"father-killed-daughter-was-unhappy-with-the-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध से खफा पिता ने की थी बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध से खफा पिता ने की थी बेटी की हत्या
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में सात जून को रेलवे ट्रैक के पास जिस युवती का शव मिला था, उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पिता ने की थी। शनिवार को थाना हाथरस जंक्शन में इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए सीओ सासनी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि गांव के युवक के साथ बेटी के प्रेम संबंध को लेकर पिता काफी परेशान था। उन्हें अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के धूमिल होने का डर सता रहा था। पिता ने बेटी को रिश्तेदार के यहां ले चलने की बात कहकर पहले मनाया। फिर सात जून को रास्ते में दुपट्टे से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।
सीओ सासनी सुधीर कुमार त्यागी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त दो दिन बाद उसकी मां ने की थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पिता टूट गया और उसने बेटी की हत्या की बात कुबूल ली। कड़ाई से पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध गांव के एक युवक से थे। इसके बाद पिता ने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पिता ने ही बेटी की हत्या की साजिश रच ली। पुलिस के शव को बरामद किए जाने के बाद जब पिता ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया और बाद में मां ने इसकी शिनाख्त कर ली तो पुलिस को शक हुआ। गहराई से जांच करने पर पूरा मामला खुलता चला गया और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।