फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Extortion knockout gas agency personnel

चौथ वसूली के लिए गैस एजेंसी कर्मियों को पीटा

Mon, 07 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 07 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Extortion knockout gas agency personnel
चौथ वसूली की शिकायत लेकर थाने पहुंचे गैस एजेंसी के संचालक व कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
श्याम गैस एजेंसी के कछपुरा स्थित गोदाम पर स्टाफ के साथ स्थानीय युवकों ने जमकर मारपीट की है। एजेंसी के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कर्मचारियों और एजेंसी के मालिकों को धमकाते हुए हजारों रुपये महीने की चौथ मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मैनेजर ने कहा है कि आरोपियों ने चौथ न देने पर गैस वितरण का कार्य बंद कराने की धमकी दी है। आरोपी अपराधी प्रवृति के हैं। मारपीट की घटना के बाद से स्टाफ दहशत में है।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह श्याम गैस एजेंसी पर बतौर मैनेजर कार्य करते आ रहे हैं। सत्यपाल का कहना है कि सात नवंबर को सुबह नौ बजे हॉकरों को गैस का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हॉक र गैस ले जा चुके थे। इसी बीच कछपुरा निवासी तीन सगे भाई आए और उन्होंने कछपुरा के रहने वाले मनोज उर्फ कालिया पुत्र राजवीर से मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों से 15 हजार रुपये महीने की चौथ मांगते हुए कहा कि अगर गोदाम पर काम करना है तो चौथ देनी होगी।

आरोपियों ने गोदाम इंचार्ज वीरू पुत्र बनवारी लाल को हड़काया और कहा कि एजेंसी मालिक को हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो इस गोदाम पर किसी को काम नहीं करने दिया जाएगा। यही नहीं आरोपियों ने एजेंसी में पार्टनर अशोक कुमार, मुकेश कुमार पुत्र श्याम लाल मौर्य को उनके मोबाइल फोन पर धमकाया भी।


आरोपी ने फोन पर कहा कि गैस बांटने का काम उसने बंद करा दिया है। अगर गैस बांटनी है तो उसे चौथ देनी होगी। सत्यपाल सिंह ने पुलिस से  कहा है कि कंपनी के हॉकर और गोदाम में काम करने वाला स्टाफ भयभीत है। आरोपी अपराधी प्रवृति के हैं और पहले भी हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके विरुद्ध कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। 

मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी। गुंडागर्दी करने या चौथ के लिए मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
रजनेश तिवारी, कोतवाल हाथरस गेट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed