फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Excise Department intercepted consignment of liquor

आबकारी विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा 

Mon, 27 Jun 2016 11:38 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला खिरनी में आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ लिया। पुलिस ने जमीन में खोदकर रखे गए स्प्रिट के ड्रम को बरामद कर लिया, इसमें मौजूद 70 लीटर स्प्रिट से भारी मात्रा में शराब बनाने की तैयारी थी। पुलिस को मौके से हरियाणा में शराब के एक ब्रांड के 378 नकली रेपर, 175 होलोग्राम और 650 ढक्कन भी मिले हैं। इसके अलावा हरियाणा में बनी व्हिस्की की चार सीलबंद बोतल और 54 पौवे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह के मुताबिक नगला खिरनी में हरप्रसाद उर्फ लंपा के अवैध रूप से शराब बनाने की खबर मिली थी। वह परसारा निवासी नावेद के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। आरोपी अवैध रूप से शराब बनाकर नामचीन ब्रांड की बोतलों में भरने के अलावा हरियाणा से तस्करी कर मंगाई गई शराब की बिक्री भी करते हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर जब नगला खिरनी में हरप्रसाद के घेर पर छापा मारा गया तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, आईपीसी की धारा 255, 256 और 260 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग की छापामार टीम में सिपाही हरी सिंह, देवराज, पवन व मनोज शामिल रहे। वहीं चंदपा पुलिस की ओर से एसआई अनिल यादव व सिपाही उमाशंकर गौतम भी साथ रहे। 
विज्ञापन


तमंचे के बल पर लूट ले गए भैंसें
हसायन। हसायन क्षेत्र के गांव नगला डाडा में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाश मारपीट करने के बाद बनवारीलाल के घर से तमंचे के बल पर दोनों भैंसों को खोलकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद बनवारीलाल ने गांव में शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हुए और बदमाशों का पीछा किया गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर ग्रामीण ठिठक गए और बदमाश भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों के पहुंचने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed