{"_id":"5b118b9e4f1c1bf16e8b5a88","slug":"e-rikshaw-driver-gets-fiasco","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा ले गए बदमाश
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सासनी हाथरस।
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जिले में ई-रिक्शा चालकों के साथ वारदातें थम नहीं रहीं। कोतवाली क्षेत्र में रुदायन रोड पर शुक्रवार की रात को एक ई-रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस की 108 नंबर पीआरवी को फोन करके बुला लिया।
पीआरवी ने इसे सीएचसी में दाखिल कराया। कपड़ों से मिले कागजों से इसकी पहचान हुई। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह युवक ई-रिक्शा चलाता है।
परिजनों के मुताबिक बदमाश उसे बेहोश करके उसका ई-रिक्शा लूटकर ले गए हैं। योगेश पुत्र रामकिशन निवासी मोहरिया सासनी-इगलास रोड पर ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को भी वह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। कुछ लोगों ने उसका ई-रिक्शा किराए पर लिया और उसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं चला। देर रात वह रुदायन रोड पर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सासनी कोतवाल प्रदीप कुमार ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह पता कराएंगे कि आखिर मामला क्या है।