होटल पर छापे के दौरान मारपीट
सिकंदराराऊ। शुक्रवार की शाम 7 बजे नगर के बस स्टेंड के समीप कोतवाली पुलिस के होटल में छापा मारने पर हंगामा हो गया। काफी देर तक हाथापाई के पश्चात पुलिस एक को पकड़ कर ले गयी। इस दौरान होटल के बाहर लगा फ्राई चिकन का काउंटर गिर गया। होटल वाले का आरोप का आरोप है कि एक दिन पूर्व पुलिसकर्मियों को मटर पनीर न खिलाने पर यह तमाशा किया जबकि पुलिस का कहना है कि होटल स्वामी श्याम के खिलाफ वारंट था, इसे पकड़ने गये तो तमाशा कर दिया।
बता दें शाम को दो जीप में पुलिसकर्मी भरकर आये तथा होटल के अंदर घुस कर तलाशी लेने लगे। इस बात का होटल स्वामी बांबी ने विरोध किया तो उसे पीट दिया गया। इसी दौरान दूसरा होटल स्वामी श्याम आ गया तो पुलिसकर्मी उसे पकड़कर ले जाने लगे। इस दौरान हुए हंगामे के चलते होटल के बाहर लगा चिकन फ्राई का काउंटर पर सड़क पर गिर गया। हंगामा होते ही भारी भीड़ होटल पर एकत्रित हो गई। बांबी का कहना था कि उसके नाम कोई वारंट नहीं था तो उसे पुलिस ने बंदूकों की बटों से क्यों पीटा तथा क्यों होटल पर तोड़फोड़ की।