फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drama of self-abduction of thought to repay debt

कर्ज चुकाने के लिए रचा खुद के अपहरण का ड्रामा

Wed, 28 Feb 2018 11:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 28 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Drama of self-abduction of thought to repay debt
demo
शहर के जलेसर रोड बर्फखाना निवासी एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण का ड्रामा रचा। आरोपी युवक परिजनों से मोटी रकम ऐंठ कर कर्जदारों को देना चाहता था लेकिन इससे पहले कि आरोपी के मंसूबे पूरे हो पाते, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सच उगल दिया। परिजनों की गुहार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की और शांति भंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक कांशीराम टाउनशिप के पास एक नमकीन की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे हैं। कर्जदार जब परेशान करने लगे तो आरोपी ने होली पर रुपये देने का वादा कर दिया। रुपयों का इंतजाम करने के लिए आरोपी ने खुद के अपहरण का ड्रामा रचा। इस कार्य में उसने अपने दो साथियों की मदद ली। बीते शनिवार की रात दस बजे जब आरोपी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। शनिवार देर रात आरोपी ने अपने साथी को अपना फोन देकर भाई को फोन लगवाया।
विज्ञापन


फोन करने वाले साथी ने तीन लाख रुपये न देने पर आरोपी की हत्या करने की बात कहकर परिजनों को सकते में डाल दिया। परिजन रोते-बिलखते आधी रात को सदर कोतवाली पहुंचे। अपहरण की बात सुनकर कोतवाली पुलिस सन्न रह गई। परिजनों ने बताया कि अपहरण करने वाले बार-बार युवक के फोन से ही फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती के लिए आने वाले फोन ट्रेस किए गए। चूंकि अपहृत युवक मजदूर है और उसका परिवार गरीब है, इसलिए अपहरण की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस फोन कॉल्स की लोकेशन ट्रेस कर सोमवार रात आरोपियों तक पहुंच गई। एटा बॉर्डर पर आरोपियों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। इस दौरान आरोपी युवक के साथ अपहरण के ड्रामे में शामिल युवकों ने फायरिंग भी की। इसके बाद आरोपी भाग निकले।


पुलिस आरोपी को साथ लेकर मंगलवार सुबह लौट आई। पूछताछ में आरोपी ने अपहरण का नाटक करने की बात बताई तो पुलिस दंग रह गई। यही नहीं आरेापी के परिजन भी चकित रह गए। पुलिस आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की कोशिश में थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए दो छोटे बच्चे होने का हवाला दिया। अधिकारियों ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है और उसे आगे से ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी है। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि आरोपी का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है। उसने अपहरण का ड्रामा रचा था लेकिन पुलिस ने उसे एटा बॉर्डर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed