फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dish gang war : Non-bailable warrants against 23 accused

डिश गैंगवार: 23 आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

Wed, 03 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। बीते दिनों डिश को लेकर हुई गैंगवार के बाद पुलिस ने खुद वादी बनकर 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बने हुए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बुधवार को 23 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। अभी तक पुलिस केवल विक्रम पुत्र राजू निवासी नगला भोजा की गिरफ्तारी पुलिस ही कर सकी है। आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने देर शाम कई जगह दबिश भी दी। पकड़ में नहीं आने पर इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है। 

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और उनके द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किये जाने से पुलिस मुश्किल में थी। सदर कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से एनबीडब्ल्यू दिए जाने को कहा था। मालूम हो कि डिश के कारोबार में बढ़ते गैंगवार को देखते हुए पुलिस ने सभी 24 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 504, 506 व सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सभी आरोपी गिरफ्तारी के डर से भाग खडे़ हुए। इसका फायदा यह रहा कि गैंगवार थम गया और पुलिस की बढ़ती टेंशन खत्म हो गई। मुकदमे की विवेचना कर रहे एसएसआई नगेंद्र पाल ने बुधवार शाम को मय फोर्स के आरोपियों के घर पर दबिश दी। इस दौरान शहर की सभी कोबरा मोबाइल को साथ लिया गया था। भारी पुलिस बल के साथ दी गई इस दबिश से आरोपियों के परिजनों में खलबली मच गई और वह घर छोड़कर भाग गए। नगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अगर गैर जमानती वारंट के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आए तो उनकी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed