{"_id":"6a95e207a07d1329150f13b0","slug":"wallet-containing-seven-thousand-rupees-stolen-from-wallet-containing-seven-thousand-rupees-stolen-from-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1055306-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चारपाई पर रखा सात हजार रुपये भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चारपाई पर रखा सात हजार रुपये भरा पर्स चोरी
Tue, 01 Sep 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौंधी खाला उस्मानपुर स्थित घर के बाहर चारपाई पर रखा सात हजार रुपये से भरा पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली सहसपुर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पौंधी खाला उस्मानपुर निवासी नौशाद ने बताया कि वह रविवार को बड़ा रामपुर से काम कर करीब एक बजे घर लौटे थे। उन्होंने घर के बाहर चारपाई पर अपनी शर्ट और पर्स रख दिया था, जिसमें सात हजार रुपये थे। इसके बाद वह कपड़े बदलने के लिए घर के अंदर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति घर के बाहर आया और उनके पिता के बारे में पूछताछ करने लगा। बातचीत के दौरान चारपाई पर रखा पर्स गायब हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन