{"_id":"8496ec943a30e670dd5e91d514282e6f","slug":"deadbody-recover-in-sikanderarau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में मिला शव सासनी के युवक का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में मिला शव सासनी के युवक का
hathras
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। एक सप्ताह पहले अपने पड़ोसी के साथ घर से गए युवक का शव सिकन्दराराऊ के गांव रामपुर के पास रजवाहे की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त देवेश गौतम उर्फ देबू हाल निवासी सासनी के गोलापनगर विजाहरी के रूप में हुई है।
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देवेश की मौत अनसुलझी पहेली बन कर रह गई है। इलाका पुलिस ने देवेश की मौत की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मूलत: ग्राम अजरोई के रहने वाले प्रभुदत्त गौतम एक दशक पहले से गोपाल नगर विजाहरी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।। आठ दिन पहले प्रभुदत्त का 32 वर्षीय पुत्र देवेश उर्फ देबू अपने पड़ोसी अवधेश पुत्र अक्षय कुमार के साथ अवधेश के पैतृक गांव रामपुर थाना सिकन्दराराऊ गया था। बताते है कि दो दिन बाद अवधेश घर वापस आ गया। जबकि देवेश रामपुर ही रह गया। देवेश के घर न लौटने पर परिजनों को चिन्ता सताने लगी। काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना क्रम से इलाका पुलिस को मौखिक रूप से अवगत करा दिया। बुधवार को देवेश का शव रामपुर के निकट रजवाहे की पटरी पर मिला था। देवेश की मौत की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई है। घटना क्रम में अहम सवाल यह है कि आखिर देवेश रामपुर क्यों गया था? अवधेश के साथ लौट कर वापस क्यों नहीं आया था?