फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dead body of driver hanged on tree after murder

ट्रैक्टर चालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Sat, 23 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला हसायन
ब्यूूूराे अमर उजाला हसायन Updated Sat, 23 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
dead body of driver hanged on tree after murder
ड्राइवर की हत्‍याा - फोटो : अमर उजाला
हसायन/हाथरस। गांव अंडौली में शनिवार सुबह भट्ठे पर काम करने वाले गांव के ही दलित ट्रैक्टर चालक इंद्रवीर (36) का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। इंदवीर के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने खेत पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने भट्ठा स्वामी और परिवार के तीन अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ डीके बालियान और एसओ गंगाप्रसाद यादव पहुंचे ने देर तक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चारों आरोपियाें के विरुद्ध हत्या की संगीन धाराओं और हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंद्रवीर के भाई जगमोहन निवासी अंडौली ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई पिछले आठ साल से हसायन के देवेंद्र पाठक के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चला रहा था। उसे साढ़े सात हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाता था। पिछले छह महीने से उसे वेतन नहीं मिला था। इंद्रवीर को दूसरे भट्ठे पर काम करने से रोका गया था जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन ने बताया कि 22 अप्रैल की रात देवेंद्र पाठक, उनके बेटे अंकुर पाठक, श्याम पाठक, रामू पाठक, इंद्रवीर को घर से बुलाकर ले गए थे। कहा कि ट्रैक्टर में कोई खराबी आ गई है इसलिए इंद्रवीर को साथ ले जा रहे हैं। देर रात तक जब इंद्रवीर घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला और अगले दिन उसका शव खेत में मिला।


शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में ज्यादा कुछ पता लग सकेगा। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- गंगाप्रसाद यादव, एसओ, हसायन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed