{"_id":"5b9ea685867a557f6917f2f2","slug":"daughter-raped-in-front-of-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने किया बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के सामने किया बेटी से दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ हाथरस।
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर उसके ही उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
उसकी 15 वर्षीय पुत्री पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। कुछ देर बाद वह भी लड़की की मदद के लिए खेतों पर पहुंचा तो उसे बाजरा के एक खेत से पुत्री की चीख सुनाई दी। वह दौड़कर खेत में गया तो उसने देखा कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह वहां से भाग निकला। युवक को दोबारा पकड़ने के लिए वह उसके पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ा, लेकिन वह भाग गया। वह शाम करीब सात बजे कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद सीओ सादाबाद भी वहां पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।