{"_id":"577560874f1c1ba95c79ab61","slug":"cow-surrounded-by-people-smugglers-who-fled-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने गौ तस्करों को घेरा, फायरिंग कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने गौ तस्करों को घेरा, फायरिंग कर भागे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पुलिस की तमाम कोशिशाें के बावजूद गौ तस्करों का आतंक कम नहीं हुआ है। अभी तक ग्रामीण इलाकों से गाय-भैंसों को ले जाने वाले पशु तस्कर अब शहर में भी दस्तक दे रहे हैं। सादाबाद गेट क्षेत्र में मोहल्ला कहारान में बीते दिनों पहुंचे गौ तस्करों ने गायों को ले जाने की कोशिश की। लोगों के जागने पर जब ये तस्कर घिरने लगे तो इन्होंने फायरिंग कर दी और इसके बाद यह आसानी से भाग निकले।
ब्रह्मानंद शर्मा पुत्र मदनमोहन मिश्र ने सदर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पास तीन गाय और उनके बछड़े रहते हैं। सभी मवेशी घर के बाहरी हिस्से में रहते हैं, जो लोहे के जाल से ढका हुआ है। 28 जून को रात करीब ढाई बजे पशु तस्करों ने इस लोहे के जाल को काट दिया और मेटाडोर में गायों को ले जाने लगे। इस बीच परिजन जाग गए और शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने मवेशी तस्करों को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह फायरिंग कर भाग निकले। इससे पहले भी गौ तस्कर यहां आ चुके हैं। रात एक बजे से तीन बजे तक ही आरोपी धावा बोलते हैं। शर्मा ने कहा है कि गौ तस्करी की कोशिश से शहर में सांप्रदायिक तनाव भी पैदा हो सकता है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।