फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleaning worker hanged

सफाई कर्मी ने लगाई फांसी

Tue, 22 May 2018 11:49 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सहपऊ। हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सहपऊ। हाथरस। Updated Tue, 22 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cleaning worker hanged
खुदकुशी - फोटो : Youtube
सहपऊ। कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना की हरिजन बस्ती निवासी नगर पंचायत सफाई कर्मचारी ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी वीरु पुत्र भिखारी दास उर्फ भीकम सिंह (27) की पत्नी रीना के मुताबिक उसका पति वीरु सोमवार की रात करीब दस बजे नशे की हालत में घर आया। वह किसी बात को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसने पत्नि के कहने पर खाना भी नहीं खाया था। नशे की हालत में वह कह रहा था कि नगर पंचायत में इतना काम करने के बाद भी उसे अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। इतना सुनने के बाद वह रात को वह दूसरे कमरे में सोने चली गई।

कुछ देर बाद उठी और उसने बुग्गी एवं उसका भैंसें को बाहर जाकर देखा। इसके बाद वह सो गई। सुबह उठने पर उसने भैंसा एवं बुग्गी को उसी स्थान पर बंधा देखा तो वह पति को उठाने एवं काम पर भेजने के उद्देश्य से उनके कमरे में गई। वहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई एवं वह बेहोश हो गई। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसआई अनिल यादव एवं धर्मेंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व चेयरमैन भगवती प्रसाद दिवाकर एवं राधेश्याम वार्ष्णेय , नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल, बसपा नेता भगवान सिंह कुशवाहा, अंशुल पंडित, मोहित सिसौदिया, हेमंत शुक्ला, शुभम सिसौदिया आदि थे। इन नेताओं के पहुंचने के बाद नगर पंचायत कर्मी की मौत पर नगर पंचायत अध्यक्ष का न पहुंचना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है ।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed