फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chutura arrested for threatening murder and murder

चौथ मांगने व हत्या की धमकी देने के आरोप में चतुरा गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 11:58 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 05 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chutura arrested for threatening murder and murder
पुलिस गिरफ्तार में आरोपी चतुरा। - फोटो : Amar Ujala
 सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा को पुलिस ने एक मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी देने और उसके दो लाख रुपये की चौथ मांगने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक किलो 900 ग्राम चरस भी बरामद की। पुलिस की मानें तो चतुरा लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और सट्टे की खाईबाड़ी के अवैध धंधे में लिप्त हैं। 
विज्ञापन


एसपी ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सुशील घुले ने बताया कि 31 जुलाई को पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की थी। एक मीडिया कर्मी ने यह खबर अपने पोर्टल पर प्रसारित की थी। तब से इस पोर्टल के पत्रकार गोविंद सिंह चौहान को सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ  चतुरा ने चार अगस्त को उसे मोबाइल पर पांच बार जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, दो लाख रुपये की चौथ भी मांगी गई। इसका मुकदमा थाना हाथरस गेट कोतवाली में दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


इस मुकदमे के साक्ष्य के रूप में मोबाइल फोन पर हुई बातों की रिकॉर्डिंग पेश की गई। तब से पुलिस चतुरा को सरगर्मी से तलाश कर रही थी। अब रविवार को चतुरा को कोतवाली निरीक्षक जसपाल सिंह पंवार ने अपनी टीम के साथ बिजली कॉटन मिल चौराहे से एक किलो 900 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि चतुरा मादक पदार्थों की तस्करी, सट्टे की खाईबाड़ी के काम में काफी दिनों से लिप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
35 मुकदमे हैं दर्ज, 35 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त 
एसपी ने बताया कि चतुरा पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या का मुकदमा भी शामिल है। वह कई बार एनडीपीएस एक्ट के तहत भी जेल जा चुका है। कई बार गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वर्ष 2017 में अवैध साधनों से अर्जित की गई करीब 35 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर ली थी।   



कई घंटे तक रही एनकाउंटर की अफवाह
शनिवार की देर रात जब कई थानों की पुलिस ने दबिश देकर चतुरा को पकड़ा तो नगला अलगर्जी रोड उसके घर व आस-पास खलबली मच गई। कई घंटे तक तो यही पता नहीं चला कि आखिर चतुरा को पुलिस कहां ले गई है। उसके कुछ शुभचिंतकों व परिजनों ने उसको तलाश करने का प्रयास किया तो भी उसका पता नहीं चला। ऐसे में सुबह पूरे शहर में यह शोर मच गया कि चतुरा को पुलिस ने कहीं दूर ले जाकर एनकाउंटर कर दिया है। इसके बाद अधिकारियों के पास फोन पहुंचने लगे। बाद में जब कुछ लोगों ने चतुरा को कोतवाली में जीवित देखा तो इस अफवाह पर विराम लगा। बाद में एसपी ने इस मामले में पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed