फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children of Anjali handover to grand parents

अंजलि के बच्चे नाना-नानी के सुपुर्द 

Wed, 14 Feb 2018 12:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो। Updated Wed, 14 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Children of Anjali handover to grand parents
नाना-नानी के साथ अंजलि के बच्चे। - फोटो :
शहर के नगला बेलनशाह में सोमवार सुबह अंजलि का शव मिलने के बाद से उसके दोनों बच्चों सात साल के कुनाल और तीन साल की गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचे बच्चों ने जब अपनी नानी को देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। कुनाल अपनी नानी के गले लग गया। गुड़िया को उसके नाना ने अपनी गोद में उठा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके नानी-नानी के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


शव मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों को मकान मालकिन मुन्नी देवी की सुपुर्दगी में दे दिया था। अंजलि के बाद उसके माता-पिता का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने अंजलि के पति आकाश के परिजनों से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस अंजलि के माता-पिता तक पहुंच गई। अंजलि हापुड़ जिले के थाना पिलखुआ क्षेत्र के गांव ममौता की रहने वाली थी।

विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर उसकी मां संजय कुमारी और पिता बलवीर सिंह मंगलवार सुबह सदर कोतवाली आ गए। गुजरात में नौकरी कर रहा आकाश भी वहां से हाथरस के लिए चल दिया। अंजलि के माता-पिता भी यहां आ गए। आकाश के परिजन और अंजलि के माता-पिता बच्चों पर अपना हक जताने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा कि चूंकि दीपक और अंजलि के बीच तलाक नहीं हुआ था, इसलिए आकाश के परिजनों के सुुपुर्द बच्चे नहीं किए जा सकते, उन्हें अंजलि की मां के सुुपुर्द ही किया जा सकता है। इसके बाद बच्चों को उनके नाना-नानी के सुपुर्द कर दिया गया। मालूम हो कि सोमवार सुबह नगला बेलनशाह में अंजलि का शव एक घर में मिला था। पुलिस ने अंजलि के प्रेमी मनीष पालीवाल के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अंजलि अपने पहले पति दीपक और दूसरे पति आकाश को छोड़कर यहां मनीष के साथ रह रही थी। 

 
पीएम रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से कोतवाली पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई है। पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद मुख्य आरोपी मनीष पालीवाल को छोड़ दिया। एसपी घुले सुशील ने कहा कि बिसरा रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनीष पालीवाल मुख्य अभियुक्त है। जांच में उसके विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी। 

अंजलि के लिए भिड़ गए थे आकाश और मनीष 
सदर कोतवाली पहुंची आकाश की मां पुष्पा देवी पत्नी चंद्रपाल ने बताया कि अंजलि की पहली शादी दीपक से हुई थी। दीपक उर्फ छोटू अलीगढ़ के छर्रा अड्डे का रहने वाला है और आकाश का नजदीकी रिश्तेदार है। आकाश का दीपक के घर आना-जाना था। दीपक की आदतों से परेशान होकर तीन साल पहले अंजलि आकाश के साथ दिल्ली चली गई थी। आकाश ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी नौरंगाबाद छावनी में ही परिवार से अलग किराए पर रह रहे थे। साढ़े छह महीने पहले जून के आखिर में अंजली हाथरस आई थी और अंजलि का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। यहीं मनीष उसके संपर्क में आया था। कोतवाली पुलिस ने अंजलि को आकाश के परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद मनीष और अंजलि की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बाद में अंजलि मनीष के साथ रहने को तैयार हो गई। बीते साल जुलाई में मनीष उसे लेने अलीगढ़ पहुंच गया। मनीष अंजलि को लेकर अलीगढ़ से आ रहा था। तभी आकाश ने बस स्टैंड के पास उसे रोक लिया। दोनों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया था। 


परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार 
अंजलि के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को परिजनों की मौजूदगी में किया गया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को परिजनों का पता लगाने के बाद शव के अंतिम संस्कार की बात कहते हुए शव को फ्रीजर में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह अंजलि के परिजनों के पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed