फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car, driver dies from behind in the truck

ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत

Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car, driver dies from behind in the truck
थाना हाथरस गेट पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के एनएच बाईपास लहरा चौराहा के निकट ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई और उसमें सवार दो महिला और एक युवक घायल हो गया। इनका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ के रजनी भवन निवासी रंजय वार्ष्णेय पुत्र जेपी वार्ष्णेय एक सगाई समारोह में शामिल होकर मंगलवार की सुबह कार में सवार हो अलीगढ़ से लखनऊ के लिए लौट रहे थे। इनके साथ पत्नी विनीता गुप्ता, बेटा राहुल और एक अन्य महिला भी कार में सवार थी।
विज्ञापन


जैसे की इनकी कार एनएच बाईपास लहरा चौराहा के पास पहुंची तो सामने चल रहे ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, जिसके कारण रंजय की कार ट्रक में जा घुसी, जिससे रंजय सहित कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चारों को अलीगढ़ के लिए गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान रंजय की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार चालक के शव का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed