{"_id":"578528ae4f1c1bbe3813d5f9","slug":"cache-of-counterfeit-salt-powder-caught-bhaskar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली लवण भास्कर चूर्ण का जखीरा पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली लवण भास्कर चूर्ण का जखीरा पकड़ा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव रामपुर में पकड़ा गया लवण भास्कर चूर्ण का जखीरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में मंगलवार को नकली लवण भास्कर चूर्ण बनने की सूचना पर डाबर कंपनी के अधिकारियों ने इलाका पुलिस को साथ लेकर एक मकान पर छापा मारा। यहां अधिकारियों को भारी मात्रा में नकली लवण भास्कर चूर्ण के भरे हुए डिब्बे, प्रिंटेड खाली डिब्बे और स्टीकर मिले।
हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि काफी समय से डाबर कंपनी के अधिकारियों को गांव रामपुर में नकली लवण भास्कर चूर्ण बनाए जाने और उन्हें बाजार में खपाए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं, जिससे कंपनी को काफी घाटा हो रहा था और साख को भी बट्टा लग रहा था। मंगलवार को अचानक कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अशोक कुमार और हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांव निवासी पूरन सिंह पुत्र रामजी के यहां छापा मारा। बताते हैं कि छापे के दौरान घर में लवण भास्कर चूर्ण से भरे 475 डिब्बे, 280 खाली प्रिंटेड डिब्बे और 1,500 स्टीकर बरामद किए गए हैं। अचानक मारे गए छापे से घर में मौजूद सदस्यों में खलबली मच गई। इस मामले में थाने में डाबर कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने पूरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।