{"_id":"f06fb8b6226ff57bc09e99f0899c7a50","slug":"businessmen-fire-statue-of-moulana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका मौलाना का पुतला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों ने फूंका मौलाना का पुतला
hathras
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान गेट चौकी इंचार्ज विपिन यादव के समर्थन में क्षेत्र के व्यापारी कूद पड़े हैं। व्यापारियों ने मंगलवार को जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया और मौलाना का पुतला फूंका।
इस मौके पर घंटाघर पर परचून की दुकान करने वाले कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होता है। विशेष समुदाय के लोगों के दबाव में प्रशासन द्वारा कोतवाली में तैनात दरोगा विपिन यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया जो कि गलत है।
शर्मा ने कहा कि मुरसान गेट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, रंगदारी कम करने, सट्टा और जुआ करने वालों पर कार्रवाई करने में विपिन आगे रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से वाहन चेकिंग कर रहे थे। मौलाना की बाइक सीज करने के मामले को बेवजह तूल दिया गया और जानकर विपिन यादव को बलि का बकरा बनाया गया। पुतला फूंकने वालों में मनोज वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, जुगनू यादव, राजकुमार शर्मा, अवध अरोरा, नवल अरोरा, फैसल खंा, राजू खां, बंटी शर्मा, पवन शर्मा, उमेश गुप्ता, विक्की, अमित, मोनू पंडित आदि रहे।