फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Breaking the Locks, Lots of Battery Inverters

ताले तोड़कर लाखों की बैटरी, इनवर्टर चोरी

Sun, 03 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 03 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Breaking the Locks, Lots of Battery Inverters
चाोरी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदातों पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही। शुक्रवार रात को चोरों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में तालाब चौराहे से अलीगढ़ रोड की ओर महज 500 मीटर की दूरी पर दो दुकानों के ताले चटका दिए। एक दुकान से चोर लाखों की बैटरी और इनवर्टर ले गए। दूसरी दुकान के ताले चटकाए जाने के बावजूद चोर इस दुकान से कोई सामान चोरी कर नहीं ले जा सके। 

दुकान के मालिक शैजी खान पुत्र सईद खान निवासी किला गेट ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि एक दिसंबर की रात को चोरों ने उनकी हनुमान वाटिका स्थित दुकान शैजी बैटरी हाउस के ताले तोड़कर लाखों की बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिया। शैजी खान के मुताबिक चोर दुकान से 1.80 लाख रुपये कीमत की 23 बैटरी और 16 हजार रुपये कीमत के चार इनवर्टर चोरी कर ले गए। चोर दुकान में गल्ले में रखे 3200 रुपये भी ले गए। इस तरह चोरों ने 1.99 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर  ली।
विज्ञापन


चोरों ने शैजी की दुकान के बगल में मौजूद कविता पत्नी प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी डाकखाना वाली        गली की दुकान हाथरस बैटरी हाउस के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की लेकिन किसी कारणवश चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।  चोरी की सूचना पर जांच को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी पहुंची। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। हैरत की बात यह भी है कि यह अलीगढ़ रोड का वह हिस्सा है जहां हर समय वाहनों का आवागमन रहता है। थाना भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है और तालाब चौराहे से भी यह जगह पास है। पुलिस की गश्त के बावजूद शहर में चोरी की वारदात पुलिस के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed